गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास, भोजन सहयोग से बनें पुण्य के भागीदार: के.के. गुप्ता
गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास, भोजन सहयोग से बनें पुण्य के भागीदार: के.के. गुप्ता
डूंगरपुर : स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश ब्रांड एंबेसडर एवं पूर्व सभापति के.के. गुप्ता की प्रेरणा से रोटी बैंक के तत्वावधान में शहर में गौ माता एवं पक्षियों के लिए भोजन एकत्र करने हेतु “गौ ग्रास वाहन” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंडित गीतेश पंड्या द्वारा विधिवत पूजन कर वाहन का लोकार्पण किया गया।
घर-घर जाकर जुटाया जाएगा गौ ग्रास
के.के. गुप्ता ने बताया कि गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है, ऐसे में गायों के लिए भोजन सहयोग देकर व्यक्ति पुण्य का भागी बन सकता है। उन्होंने बताया कि यह विशेष वाहन शहर में घूम-घूमकर लोगों के घरों से रोटियां, हरा चारा, ताजी सब्जियां तथा पक्षियों के लिए दाना एकत्र करेगा।
रोटी बैंक की 8 वर्षों से सेवा
गुप्ता ने जानकारी दी कि रोटी बैंक पिछले 8 वर्षों से जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान भी संस्था ने निरंतर सेवाएं देते हुए आमजन तक भोजन पहुंचाया। उन्होंने बताया कि ₹3100 का सहयोग देकर कोई भी व्यक्ति एक दिन का भोजन अपने नाम से जरूरतमंदों को समर्पित कर सकता है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करेगा भ्रमण
प्रारंभिक चरण में यह गौ ग्रास वाहन आजाद नगर, सिंधी कॉलोनी, बैंकर्स स्ट्रीट, ब्रह्मस्थली कॉलोनी, प्रताप नगर, पत्रकार कॉलोनी, शिवाजी नगर और शास्त्री कॉलोनी होते हुए भंडारिया क्षेत्र स्थित गौशाला तक पहुंचेगा। आने वाले समय में वाहनों की संख्या बढ़ाकर पूरे शहर में इस सेवा को विस्तार दिया जाएगा।
जनभागीदारी की अपील
के.के. गुप्ता ने शहरवासियों से अपील की कि वे इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और गौ माता एवं पक्षियों के लिए भोजन उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश वरियानी, प्रभुलाल पटेल, मुकेश, प्रवीण, चिराग व्यास, विजय जोशी, अमित टेलर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह पहल न केवल गौ सेवा बल्कि पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092239

