चिड़ावा में प्रेमलता चौधरी के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
चिड़ावा में प्रेमलता चौधरी के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
चिड़ावा : क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़ी प्रेमलता चौधरी के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उनके निवास पर पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
प्रेमलता चौधरी, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व उपाध्यक्ष हरिप्रकाश चौधरी की पत्नी थीं। वे अहमदाबाद प्रवासी उद्यमी विष्णु चौधरी की माता और नगरपालिका चिड़ावा की पार्षद संगीता चौधरी की सास थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
श्रद्धांजलि देने पहुंचने वालों में विधायक श्रवण कुमार, पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया, एएसपी नवाब खां, पीसीसी प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत, भाजपा नेता राजेश दहिया, कांग्रेस नेता प्रवीण कटेवा, ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
इसके अलावा सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग भी पहुंचे और शोक व्यक्त किया। सांसद बृजेंद्र ओला ने भी दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत के व्यक्तित्व और उनके परिवार के सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092124


