[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम चयन के लिए ट्रायल 12 अप्रैल को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम चयन के लिए ट्रायल 12 अप्रैल को

चूरू में राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम चयन के लिए ट्रायल 12 अप्रैल को

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  जिला क्रिकेट संघ चूरू के तत्वाधान में राज्य स्तरीय सीनियर एवं अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चुरू जिले की टीम का चयन हेतु आगामी 12 अप्रैल रविवार को ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।संघ के संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा ने बताया कि ट्रायल चूरू स्थित व्यायाम शाला क्रिकेट एकेडमी में प्रस्तावित है। ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी सफेद ड्रेस में अपनी किट के साथ एकेडमी कोच भंवर वीरेंद्र सिंह को रिपोर्ट करें। संघ के दीपक स्वामी ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे कंप्यूटराइज्ड जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, विगत 3 वर्षों की स्कूल अंक तालिका, अपना व अपने माता-पिता का आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा । संघ के संयुक्त सचिव मुरारी लाल शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को चैलेंजर प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद प्रदर्शन के आधार पर उनका अंतिम चयन किया जाएगा । चयनित खिलाड़ी मई में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Articles