हज के मुकद्दस सफर पर हाजियों का 20 अप्रैल से हवाई सफर शुरू
केंद्रीय हज कमेटी ने हज यात्रा का शेड्यूल जारी किया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : इस वर्ष की हज यात्रा के लिए केंद्रीय हज कमेटी, मुंबई ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान से कुल 4584 यात्री (जयपुर से 742) मुकद्दस सफर पर जाएंगे। इनमें से 3480 यात्री जयपुर एयरपोर्ट से मदीना के लिए उड़ान भरेंगे।
हज यात्रियों को लेकर पहला विमान 20 अप्रैल को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होगा। इस वर्ष हज यात्रा के लिए फ्लाईनेस एयरलाइंस को जिम्मेदारी दी है। इसके बड़े विमानों से हर उड़ान में करीब 430 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। 28 अप्रैल तक जयपुर से कुल नौ उड़ानें संचालित होंगी। हज कमेटी से जुड़े पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि जिन यात्रियों ने सुविधा अनुसार अन्य एम्बार्केशन पॉइंट (एयरपोर्ट) चुने हैं, वे चुने हुए शहर के रिपोर्टिंग स्थल पर पहुंचकर हज यात्रा की प्रक्रिया पूरी करें। इनमें दिल्ली से 449, अहमदाबाद से 235 और मुंबई से प्रदेश के 420 यात्री अपने मुकद्दस अप्रेल को पहला विमान जयपुर से भरेगा उड़ान उड़ानें संचालित होंगी 28 अप्रेल तक (जयपुर एयरपोर्ट से) ये सामान ले जा सकेंगे प्रत्येक हज यात्री 20-20 किलो की दो अटैची और सात किलो के हैंडबैग सहित 47 किलो वजन ले जा सकेगा।
जरूरी जानकारी यात्रियों के लिए खास निर्देश जिन यात्रियों ने फ्लाइट ऑनलाइन बुक कर ली है, वे अपनी यात्रा तिथि से एक दिन पहले रिपोर्टिंग पॉइंट पहुंचे और ओरिजनल पासपोर्ट व जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं। ऑनलाइन बुकिंग नहीं करने वाले यात्री हज कमेटी की ओर से तय तारीख से दो दिन पहले रिपोर्टिंग स्थल पहुंचकर यात्रा से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी करें। टीकाकरण अनिवार्य जिन यात्रियों ने अभी तक यात्रा के लिए आवश्यक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे 19 अप्रेल की सुबह 11 बजे रिपोर्टिंग पॉइंट पर पहुंचकर टीका लगवाएं और अपनी मेडिकल डायरी प्राप्त करें। हाजी निजामुद्दीन, महासचिव, राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी किट में यह मिलेगा यात्रियों को पहले दिन हज हाउस से वीजा और आने-जाने का टिकट मिलेगा। साथ ही किट में आइ कार्ड, स्मार्ट वॉच, स्टील और प्लास्टिक का ब्रेसलेट और हज गाइड मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091498


