वरिष्ठ समाजसेवी नानक राम तापड़िया का निधन:89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कस्बे में शोक
वरिष्ठ समाजसेवी नानक राम तापड़िया का निधन:89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कस्बे में शोक
रतनगढ़ : कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी और राजनेता नानक राम तापड़िया का शनिवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन से कस्बे में शोक व्याप्त हो गया।
रविवार को उनके निजी आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों कस्बेवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रेलवे स्टेशन रोड स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्रों ने मुखाग्नि दी।
11 वर्ष की आयु में RSS से जुड़ गए थे
तापड़िया मात्र 11 वर्ष की अल्पायु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। उन्होंने जनसंघ के दिल्ली अधिवेशन और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के मुंबई अधिवेशन में भागीदारी की। अस्सी, नब्बे और दो हजार के दशक में वे भाजपा के प्रमुख चेहरों में से एक रहे।
उन्होंने 1990 से 2005 तक लगातार पालिका में पार्षद के रूप में जनसेवा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाजार चौपड़ा में पारंपरिक लोकनृत्य गिंदड़ का सफल आयोजन भी किया।
ये लोग रहे मौजूद
अंतिम यात्रा में तेरापंथ समाज प्रवक्ता प्रदीप सुराणा, संयुक्त व्यापार मंडल संरक्षक चंचल दुधोड़िया और अमित मोदी, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सुरेका, कामगार समाज अध्यक्ष मनोज प्रजापत, सैनी समाज अध्यक्ष लादूराम माली, कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण जाट सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी तथा सैकड़ों कस्बेवासी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092149


