उदयपुरवाटी में समाजसेवी नारायण लाल सैनी की प्रतिमा का अनावरण:सांसद बृजेंद्र ओला ने किया, संत-जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
उदयपुरवाटी में समाजसेवी नारायण लाल सैनी की प्रतिमा का अनावरण:सांसद बृजेंद्र ओला ने किया, संत-जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के शाकंभरी रोड स्थित मून सिंह वाली ढाणी में शनिवार को समाजसेवी नारायण लाल सैनी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला ने यह अनावरण किया। इस मौके पर संत महात्मा और कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
नारायण लाल सैनी के जीवन पर प्रकाश डाला
समारोह के मुख्य अतिथि सांसद बृजेंद्र ओला ने नारायण लाल सैनी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा- सैनी का जीवन सहजता, सरलता, सेवाभाव और सादगी का प्रतीक था। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
साधू-संत मौके पर रहे मौजूद
त्रिवेणी धाम के संत राम रिछपाल देवाचार्य ने कहा- यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, कोट बांध आश्रम की संत योगश्री नाथ महाराज, महंत रघुनाथ दास महाराज, माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री और पूर्व कृषि संयुक्त निदेशक रामकरण सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने किया। संयोजक एक्सईएन महेंद्र सैनी और नरेंद्र सैनी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी, राजेंद्र प्रसाद कारोड़िया (जयपुर), कुलदीप गुर्जर (माधोगढ़), सीए सुरेंद्र सैनी, किसान नेता धन्ना राम सैनी, हरलाल सिंह सिंगोदिया, रूड़ मल सैनी, महेश सैनी, एडवोकेट श्रवण सैनी, हनुमान सिंह गुर्जर, श्यामलाल सैनी, अमित अली कच्छावा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091977


