[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलाउद्दीन मणियार बने भीम आर्मी खेतड़ी विधानसभा अध्यक्ष:प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

अलाउद्दीन मणियार बने भीम आर्मी खेतड़ी विधानसभा अध्यक्ष:प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

अलाउद्दीन मणियार बने भीम आर्मी खेतड़ी विधानसभा अध्यक्ष:प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

बबाई : भीम आर्मी संगठन ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अलाउद्दीन मणियार को खेतड़ी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल और भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा के आदेश पर की गई। अलाउद्दीन मणियार के खेतड़ी विधानसभा अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भीम आर्मी सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। अलाउद्दीन मणियार की सक्रिय भूमिका और समाजसेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष अलाउद्दीन मणियार ने कहा कि वह संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा समाज के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भीम आर्मी प्रदेश सचिव रवि मरोडिया, इमरान मंसूरी, सत्य प्रकाश सैनी, रफीक मोहम्मद, सुरेश बोछवाल, नरेश, मुस्ताक, समीर शेख, मुस्तकीम सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अलाउद्दीन मणियार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles