[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में मधुमक्खियों का हमला, 10 लोग घायल:एक बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती, जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद में मधुमक्खियों का हमला, 10 लोग घायल:एक बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती, जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग

डूंडलोद में मधुमक्खियों का हमला, 10 लोग घायल:एक बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती, जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग

डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के झुंपा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे लगे पेड़ों से निकली मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में करीब 10 लोग घायल हो गए। हमले के दौरान अधिकांश लोग अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन झाझड़ निवासी राजेंद्र भार्गव मधुमक्खियों के झुंड में फंस गए। वे सड़क के बीच गिर पड़े और लगातार डंक का शिकार होते रहे।

स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर कड़ी मशक्कत के बाद घायल बुजुर्ग राजेंद्र भार्गव को बचाया। उन्हें नवलगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य रोड पर स्थित पुराने और जर्जर पेड़ों पर मधुमक्खियों के कई छत्ते लगे हुए हैं। इन छत्तों को हटाने के लिए पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश या तेज हवा चलने पर इन पेड़ों के पास से गुजरना खतरनाक हो जाता है। इससे आमजन का आवागमन भी प्रभावित होता है।

Related Articles