[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर NH-11 पर पिकअप-बाइक की टक्कर:रोलसाहबसर ग्राम के पास हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

सीकर NH-11 पर पिकअप-बाइक की टक्कर:रोलसाहबसर ग्राम के पास हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

सीकर NH-11 पर पिकअप-बाइक की टक्कर:रोलसाहबसर ग्राम के पास हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

फतेहपुर : सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना ग्राम रोलसाहबसर के पास हुई, जहां एक मोटरसाइकिल और पिकअप की टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मोटरसाइकिल (RJ23 BG 9671) और पिकअप (RJ18 GC 7403) के बीच हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार मुकेश कुलहरी (30), पुत्र नौरंगाराम जाट, निवासी ढाणी बैजनाथ, थाना सदर फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मुकेश को तुरंत उप जिला अस्पताल धानुका, फतेहपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतक मुकेश कुलहरी बिजली विभाग की एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) में कार्यरत थे। वह ड्यूटी से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

Related Articles