[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काछवा स्कूल के छात्रों का विजय जुलूस:शानदार परीक्षा परिणाम पर गांव में हुआ भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

काछवा स्कूल के छात्रों का विजय जुलूस:शानदार परीक्षा परिणाम पर गांव में हुआ भव्य स्वागत

काछवा स्कूल के छात्रों का विजय जुलूस:शानदार परीक्षा परिणाम पर गांव में हुआ भव्य स्वागत

नेछवा : नेछवा उपखंड के ग्राम काछवा (सीकर) में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल किए हैं। इन परिणामों से उत्साहित ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार ने शुक्रवार को एक भव्य विजय जुलूस निकाला। विद्यालय की छात्रा खुशी भाकर ने 91.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, अनुसुया शर्मा, संगीता, रितु सैनी, महिमा और अमित कनवारिया जैसे विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विजय जुलूस का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसमें होनहार विद्यार्थी, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मुख्य चौक, भैरूंजी मंदिर, हरिराम बाबा मंदिर, रामदेव मंदिर और मुख्य बस स्टैंड तक पहुंचा।

विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने मेधावी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। छात्रों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा और डीजे पर देशभक्ति गानों की धुन पर जुलूस ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

Related Articles