[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिनेश कस्वां चूरू जिले के सह प्रभारी बने:लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

दिनेश कस्वां चूरू जिले के सह प्रभारी बने:लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी

दिनेश कस्वां चूरू जिले के सह प्रभारी बने:लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : कांग्रेस संगठन में फेरबदल करते हुए लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य दिनेश कस्वां को चूरू जिले का संगठन सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां कीं। इसी क्रम में दिनेश कस्वां को यह जिम्मेदारी मिली है। चूरू जिले के संगठन प्रभारी के रूप में विधायक हाकम अली खान को नियुक्त किया गया है।

दिनेश कस्वां वर्तमान में सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी के रूप में भी कार्यरत हैं। वे लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है।

इस नियुक्ति पर लक्ष्मणगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि दिनेश कस्वां अपने अनुभव से चूरू जिले में संगठन को और मजबूत करेंगे।

Related Articles