जालेश्वर बालाजी मंदिर में कंस वध के साथ सात दिवसीय रासलीला का समापन
मेला कमेटी ने मेले में उत्कृष्ट सेवा देने वाले युवाओं का प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान, युवाओं को जालेश्वर बालाजी के प्रति निष्ठा और सेवा भाव को लेकर दिलाई शपथ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : कस्बे के प्रसिद्ध प्राचीन जालेश्वर बालाजी मंदिर में ठाकुरजी प्रिया प्रीतम रासलीला संस्थान वृंदावन के द्वारा चल रही सात दिवसीय रासलीला का कंस वध के साथ समापन किया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष मातादीन सिंह शेखावत द्वारा मेले में सेवा देने वाले युवाओं को आगामी वार्षिक मेलों में बालाजी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को लेकर शपथ दिलाई गई। मेला कमेटी ने मेले में उत्कृष्ट सेवा देने वाले युवाओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस दौरान हेमराज दोराता, विजेन्द्र गोठवाल, विक्रम दोराता, सचिन कसाणा, सुरेश रांगेरा, रतन लाल सोनी, राजकुमार शर्मा, सुरेश दोराता, मुकेश महरानियां सहित काफी संख्या में भक्त श्रृद्धालु मौजूद रहे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091800


