खबर का असर : नंगे तारों का ‘डेथ ट्रैप’ खत्म-खबर की मार से हटा नंगा तार
सिमटा ‘मौत का कनेक्शन’, सूखी सड़क, जागा प्रशासन नंगे तार हटे, पानी निकासी दुरुस्त
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : आबिद खान
फतेहपुर : वार्ड संख्या 5 में “मौत वाला कनेक्शन” बन चुकी स्थिति पर आखिरकार प्रशासन की नींद टूट गई। जन मानस में प्रकाशित खबर के बाद नगर परिषद और विद्युत विभाग हरकत में आए और मौके पर फैले खतरे को काफी हद तक खत्म कर दिया गया। जिस स्थान पर पहले सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच बिजली के नंगे तार और असुरक्षित मीटर जानलेवा स्थिति पैदा कर रहे थे, वहां अब पानी की निकासी कर दी गई है और खुले तारों को समेट लिया गया है। क्षेत्र में तत्काल सुधार के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
टीम सत्यमेव जयते ने उठाया था मुद्दा
वार्ड 5 में लंबे समय से जल निकासी व्यवस्था चरमराई हुई थी। सड़क पर जमा पानी के बीच खुले विद्युत तार और लटकता मीटर किसी भी वक्त बड़ा हादसा करा सकते थे। स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए यह स्थिति ‘डेथ ट्रैप’ बनी हुई थी। जिस पर टीम सत्यमेव जयते के इरशाद खान ने इस मामले को मीडिया तक पहुंचने में मदद की और प्रमुखता से इस मामले को उठाया गया था

खबर के बाद दिखी तेजी तुरंत हुआ सुधार
मामला उजागर होने के बाद संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए:
सड़क पर जमा पानी को निकलवाया, खुले पड़े विद्युत तारों को हटवाया/सुरक्षित किया, मौके पर सुधार कर खतरे को कम किया गया हैं।
जनता बोली-अब मिली राहत
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद ही प्रशासन हरकत में आया, जिससे अब क्षेत्र में खतरा टलता नजर आ रहा है।
अब भी जरूरी है स्थायी समाधान
हालांकि तत्काल राहत मिल गई है, लेकिन सवाल अब भी कायम हैं:
क्या यह व्यवस्था स्थायी रूप से सुधारी जाएगी?
भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए क्या कदम उठाए जाएंगे? ये देखना होगा
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


