[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ का जन्मदिन 21 अप्रैल को ‌‌ पद्मभूषण वीर सेनानायक लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह जिला खेल स्टेडियम चूरू में मनाया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ का जन्मदिन 21 अप्रैल को ‌‌ पद्मभूषण वीर सेनानायक लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह जिला खेल स्टेडियम चूरू में मनाया जाएगा

पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ का जन्मदिन 21 अप्रैल को ‌‌ पद्मभूषण वीर सेनानायक लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह जिला खेल स्टेडियम चूरू में मनाया जाएगा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर पदमभूषण वीर सेनानायक लेफ्टीनेट जनरल सगतसिंह खेल स्टेडियम चूरू मे 21 अप्रेल सुबह 10.00 बजे पूर्वनेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन को भारतीय सेना को समर्पित शौर्य दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथूर सहित अनेक केन्द्रिय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री सांसद , विधायक एवम् जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेगे। इस संदर्भ में आज पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर चूरू नगरमण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत एवम धर्मेन्द्र राकसिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें विघायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्वसभापति विजय कुमार शर्मा, मुरलीधर शर्मा, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, विधासभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, जिला मंत्री दीनदयाल सैनी, सत्तार खांन, रधुनाथ खेमका मचस्थ रहे।

इस अवसर पर विघायक हरलाल सहारण ने कहा कि पूर्वनेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्म दिन को कार्यकर्ता संकल्प दिवस के रूप में मनायेगें। उन्होने कहा कि चूरू के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हम सब कार्यकर्ताओ के बीच पूर्वनेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ लगातार 40 वर्षो से सेवा कार्यो में लगे हुऐ है उनका जीवन सेवा के लिए समर्पित है। लगातार 24 धंटे वे आमजनता के बीच रहकर लोगो के सुख दुख में साथ देते है। उन्होने कहा कि इस संकल्प दिवस के रूप में चूरू की जनता का प्यार राजेन्द्र राठौड़ के प्रति उनका स्नेह दिखाई देगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्म दिन को कार्यकर्ता ऐतिहासिक सभा के रूप में उपस्थित होकर मनायेगे। यह विशाल सभा चूरू में ऐतिहासिक होगी। उन्होने इस संदर्भ में सभी कार्यकर्ताओ को दायित्व देते हुऐ कहा कि जिस प्रकार पूर्वनेताप्रतिपक्ष चूरू के लिए हर समय तत्पर रहते है। उसी प्रकार हम सब कार्यकर्ताओ का यह दायित्व बनता है कि हम सब भी इस कार्यक्रम में अपना योगदान दे।

इस अवसर पर पूर्वसभापति विजय कुमार शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि हम अपने प्रिय नेता के प्रति संकल्पित होकर इस जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाये। एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गो के लिए कार्य करने वाली पार्टी है और राजेन्द्र राठौड़ का संबंध चूरू के हर नागरिक के साथ पारावारिक है। पूर्व सभापति मुरलीधर शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, जिला मंत्री सत्तार खांन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।

Related Articles