[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिप्टी सीएम के निजी सचिव देवेंद्र सिंह का किशोरपुरा में अभिनंदन : गाजे बाजे से घोड़ी पर बैठाकर किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डिप्टी सीएम के निजी सचिव देवेंद्र सिंह का किशोरपुरा में अभिनंदन : गाजे बाजे से घोड़ी पर बैठाकर किया सम्मान

किशोरपुरा में 6 रोड़वेज देवेंद्र सिंह की देन गांव के लिए रहते हैं सजग....सुरेश मीणा किशोरपुरा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : इलाके के किशोरपुरा गांव में शुक्रवार को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के निजी सचिव देवेंद्र सिंह उर्फ चिंटू का अभिनंदन किया गया। गांव के पंचायत भवन परिसर में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने उन्हें साफा व फूलमाला पहनाकर आराध्य देवी श्री चामुंडा माता की प्रतिमा भेंट की। आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि देवेंद्र सिंह ने गांव की कायाकल्प करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिनमें रोड़वेज बस सेवा गांव के लिए एक बड़ा तोहफा है।

देवेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी मात्र भूमि के लिए जितना कुछ कर जाए उतना ही कम है। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह को खुले पर्दे की गाड़ी एवं घोड़ी पर बैठाकर काफिले के साथ डीजे से किशोरपुरा चौफूल्या मोरिंडा भैंरूजी मंदिर से होते हुए भैरुंनगर तक लाया गया। देवेंद्र सिंह शेखावत के साथ सीकर परिवहन निगम के चीफ दीपक कुमार,डिप्पो मैनेजर राकेश कुमार, श्रवण सिंह शेखावत का भी स्वागत किया गया।

इस मौके पर मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, शीशराम खटाणा, प्रशासक मोहनलाल सैनी, राजेंद्र सिंह शेखावत, एमपी मीणा, महेंद्र सिंह शेखावत, महेश खांडल, ओमप्रकाश शर्मा, युवा नेता जेपी खटाना, रिटायर्ड गिरदावर जगदीश शर्मा, बजरंग पहलवान पोंख, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश खटाणा, कैलाश शर्मा, मुकेश गुर्जर बूरली, किशन कुमावत अध्यापक, शीशराम रावत, रामनिवास सैनी, शंकर सिंह शेखावत, पुर्व सरपंच शिम्भूदयाल, रामनिवास ठेकेदार, धवल कुमार बिछवाल, राजू फौजी, राकेश मीणा, शीशराम खटाणा सोदागर, अभिजीत सिंह, बाबुलाल मेघवाल, वेदप्रकाश सैनी, विनोद अध्यापक, सुमित कुमावत, भविष्य किशोरपुरा, लीलाराम खटाना, श्रीराम कुमावत, हार्दिक पांड्या, सुभाष बाबूलाल धाबाई, सुरजभान गुर्जर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles