[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी समारोह बने ‘खतरे का मैदान’: झुंझुनूं में लापरवाही का खुला खेल!


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी समारोह बने ‘खतरे का मैदान’: झुंझुनूं में लापरवाही का खुला खेल!

शादी समारोह बने ‘खतरे का मैदान’: झुंझुनूं में लापरवाही का खुला खेल!

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर में बढ़ते शादी समारोहों के बीच एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति सामने आ रही है। विवाह स्थल (मैरेज गार्डन) और केटरिंग व्यवस्थाएं नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा ‘इवेंट कारोबार’

शहर में कई विवाह स्थल और केटरिंग संचालक बिना वैध रजिस्ट्रेशन एवं निर्धारित मानकों के कार्य कर रहे हैं। अधिकांश स्थानों पर अग्निशमन (फायर सेफ्टी) के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की व्यवस्था नहीं। सुरक्षा मानकों की खुलकर अनदेखी, यह स्थिति सीधे तौर पर प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े करती है कि क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है।

केटरिंग में अव्यवस्था: बिना प्रशिक्षण और लापरवाही

शादी समारोहों में केटरिंग व्यवस्था भी बेहद चिंताजनक नजर आ रही है। कई कर्मचारी बिना प्रशिक्षण के काम करते दिखते हैं। स्वच्छता नियमों का पालन नहीं किया जाता है। भोजन परोसने के दौरान असावधानी और अनुशासनहीनता देखी जाती है। ऐसी परिस्थितियों में यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि लोगों की सेहत के साथ जोखिम भी है।

खानपान में स्वच्छता पर गंभीर सवाल

खुले में रखा भोजन, अस्वच्छ वातावरण में तैयारी और बिना जांच के परोसा जा रहा खाना, स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी स्थिति फूड प्वाइजनिंग जैसी घटनाओं को जन्म दे सकती है, जिससे शादी की खुशियां परेशानी में बदल सकती हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर उठते सवाल

इतनी गंभीर अनियमितताओं के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। नियमित निरीक्षण का अभाव, नियमों का पालन सुनिश्चित करने में ढिलाई, जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता, यह स्थिति प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

जनहित में चेतावनी

यदि समय रहते विवाह स्थलों और केटरिंग सेवाओं का रजिस्ट्रेशन, निरीक्षण और मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

जिम्मेदारी तय करने की जरूरत

शादी जैसे खुशियों के अवसर यदि अव्यवस्था और खतरे का कारण बन जाएं, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि व्यवस्था की विफलता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि झुंझुनूं प्रशासन इस चेतावनी को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है या फिर किसी घटना के बाद ही सक्रिय होता है।

Related Articles