पूर्व सैनिक उदयवीर सिंह की हत्या मामला:अखिल भारत हिंदू महासभा और पूर्व सैनिकों ने की फांसी की मांग
पूर्व सैनिक उदयवीर सिंह की हत्या मामला:अखिल भारत हिंदू महासभा और पूर्व सैनिकों ने की फांसी की मांग
चिड़ावा : चिड़ावा के बामनवास गांव में सेवानिवृत्त फौजी उदयवीर सिंह की हत्या के बाद उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए पूर्व सैनिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
आरोपी को फांसी देने की मांग की
अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष प्रणीत गुप्ता ने उदयवीर सिंह के निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सरकार और न्यायालय से हत्या के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान उनके साथ रमेश देवी, सुमन कटेवा, रेखा पांडे, पिंकी सैनी, नरेश धाबाई, ऋतिक चंदेलिया, प्रभातीलाल योगी, अशोक महरानिया, मानसिंह और धर्मेंद्र चौधरी सहित कई ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी परिजनों से मुलाकात कर इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की
मुलाकात के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेश जांगिड़, गौरव सेनानी सेवा समिति के अध्यक्ष शीशराम डांगी और उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद रोहिल्ला ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि एक पूर्व सैनिक के साथ ऐसी क्रूरता समाज और विभाग के लिए अत्यंत दुखद है। झुंझुनूं लीग के अध्यक्ष ताराचंद नूनियां, रामनिवास थाकन और कर्नल शौकत अली सहित अन्य वक्ताओं ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर शेरसिंह नेहरा, कैप्टन कुलदीप मान, जंगशेर अली गिडानिया, कैप्टन नाहरसिंह झाझड़िया, बजरंग पहलवान, हरलाल डांगी, सुरेंद्र कुमार, समुंद्र सिंह, महावीर ढाका, प्रेम सिंह, मेघराज, शिवलाल, जितेंद्र सिंह, शेर सिंह राजपूत, बुधराम, गुलाब सिंह, तेजपाल, विजय सिंह, रणवीर, शेर सिंह, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, राजवीर सिंह और गुलझारीलाल सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091918


