निराधनूं स्कूल में 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं का किया सम्मान
निराधनूं स्कूल में 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं का किया सम्मान
निराधनूं : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निराधनूं में कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को साफा, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की छात्रा अफरीना ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वर्षा ने 90.00 प्रतिशत और हर्षिता ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीनों छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य जयप्रकाश जांगिड़ ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091592


