निराधनूं में भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
निराधनूं में भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
निराधनूं : निराधनूं वार्ड 11 स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को भगवान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया।
कथा वाचन मानवानंद महाराज श्रीधाम जनकपुर द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान संगीतमय झांकियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे और भक्ति रस में डूबे नजर आए।
महाराज ने प्रवचन में कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091592


