पिलानी के दिनेश कुमार ने शूटिंग में जीते दो सिल्वर:सशस्त्र सीमा बल के कॉन्स्टेबल ने गुरुग्राम में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, गांव वालों ने जताई खुशी
पिलानी के दिनेश कुमार ने शूटिंग में जीते दो सिल्वर:सशस्त्र सीमा बल के कॉन्स्टेबल ने गुरुग्राम में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, गांव वालों ने जताई खुशी
पिलानी : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार ने 26वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 22 से 30 मार्च 2026 तक गुरुग्राम, हरियाणा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा आयोजित की गई थी।

पूरे गांव में खुशी का माहौल
पिलानी के गांव दूधी निवासी दिनेश कुमार ने 9 एमएम पिस्टल इवेंट के 25 गज और 30 गज वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से विभाग, उनके गांव और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। दिनेश कुमार वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल में श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उनका यह प्रदर्शन सराहनीय है।
सफलता का मनाया जश्न
उनकी इस उपलब्धि पर बड़े भाई विकास धतरवाल सहित परिवार के सदस्यों राकेश धतरवाल, अभिषेक धतरवाल, जगदीप धतरवाल और सहीराम धतरवाल ने उन्हें बधाई दी। गांव दूधी में भी उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए जश्न मनाया गया। दिनेश कुमार की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है, जो उन्हें खेल और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093061


