[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में तीन दुकानों में चोरी:CCTV में दिखा संदिग्ध, व्यापारियों ने जताई नाराजगी, पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में तीन दुकानों में चोरी:CCTV में दिखा संदिग्ध, व्यापारियों ने जताई नाराजगी, पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग

सादुलपुर में तीन दुकानों में चोरी:CCTV में दिखा संदिग्ध, व्यापारियों ने जताई नाराजगी, पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग

सादुलपुर : सादुलपुर कस्बे के व्यस्त नंद प्लाजा मार्ग पर बुधवार रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों से नकदी और सामान चुराकर फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में नाराजगी है।

कपड़े और परचून की दुकान में हुई चोरी

वार्ड 11 निवासी जयकुमार पुत्र जयदेव की परचून की दुकान से चोर लगभग 15 हजार रुपए नकद और कुछ सामान ले गए। पास ही स्थित वार्ड 18, राजगढ़ निवासी जयदीप अग्रवाल पुत्र गणेश अग्रवाल की रेडीमेड कपड़ों की दुकान के गल्ले से करीब 300 रुपए और कपड़े चोरी हुए।

ई-मित्र दुकान से 3 हजार नकद चोरी

इसके अलावा, बिजली बोर्ड के सामने नेशल गांव निवासी रवींद्र पुत्र ओमप्रकाश की ई-मित्र दुकान से भी लगभग 3 हजार रुपए नकद चोरी किए गए। घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक संदिग्ध युवक मुंह पर रुमाल बांधकर दुकान के अंदर प्रवेश करता दिख रहा है।

बाजार में लगे CCTV ठीक करवाने की मांग

सूचना मिलने पर एएसआई महेंद्र स्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यापारियों ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने बाजार में लगे सार्वजनिक सीसीटीवी को भी ठीक करवाने की अपील की।

Related Articles