[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना से बालाजी जयंती पर तीसरी डाक यात्रा हर्षोल्लास के साथ रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना से बालाजी जयंती पर तीसरी डाक यात्रा हर्षोल्लास के साथ रवाना

सिंघाना से बालाजी जयंती पर तीसरी डाक यात्रा हर्षोल्लास के साथ रवाना

सिंघाना : बालाजी जयंती के पावन अवसर पर सिंघाना के खटीकों के मोहल्ले से तीसरी डाक यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल जयकारों से गूंज उठा। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सैनी एवं मैक्स नायक ने बताया कि वे हर वर्ष इसी तरह आस्था और भक्ति के साथ खालड़ा वाले बालाजी के दर्शन हेतु डाक यात्रा लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज की आस्था, एकता और परंपरा का प्रतीक बन चुकी है।

यात्रा में शामिल श्रद्धालु बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़े। मार्ग में श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया गया, जिससे माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया। इस डाक यात्रा में जतिन कामाऊ, धर्मा, सौरव, सिम्मी, पंकज, पारस, अभि, लक्ष्य, विवेक, साहिल, अमित, शिशपाल, दीपु सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की।

Related Articles