पचेरी–झुंझुनूं–फतेहपुर NH-11 जल्द होगा फोरलेन, दिसंबर 2026 तक शुरू होगा निर्माण कार्य
पचेरी–झुंझुनूं–फतेहपुर NH-11 जल्द होगा फोरलेन, दिसंबर 2026 तक शुरू होगा निर्माण कार्य
झुंझुनूं : बृजेंद्र सिंह ओला की लगातार पैरवी के चलते पचेरी–झुंझुनूं–फतेहपुर (NH-11) सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया को गति मिल गई है। लोकसभा में उठाए गए इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।
सांसद ओला ने लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान इस महत्वपूर्ण मार्ग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह सड़क न केवल झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र, बल्कि सामरिक और आर्थिक दृष्टि से भी बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में इस मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा हुई थी, लेकिन लंबे समय तक योजना ठंडे बस्ते में रही।
सांसद बनने के बाद उन्होंने इस विषय को लगातार लोकसभा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया, जिसके बाद पचेरी से झुंझुनूं खंड की डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू हुआ और बजट भी स्वीकृत किया गया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जवाब में बताया कि पचेरी–झुंझुनूं खंड का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक शुरू कर दिया जाएगा। वहीं झुंझुनूं से फतेहपुर खंड के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
सांसद ओला ने कहा कि वर्तमान में दो-लेन होने के कारण इस मार्ग पर यातायात दबाव अधिक है, जिससे जाम और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। फोरलेन बनने से यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092122


