[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा काग्रेस के संविधान लीडरशिप प्रोग्राम में चूरू के एडवोकेट सद्दाम हुसैन को बड़ी जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवा काग्रेस के संविधान लीडरशिप प्रोग्राम में चूरू के एडवोकेट सद्दाम हुसैन को बड़ी जिम्मेदारी

युवा काग्रेस के संविधान लीडरशिप प्रोग्राम में चूरू के एडवोकेट सद्दाम हुसैन को बड़ी जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम” के तहत चूरू निवासी एडवोकेट सद्दाम हुसैन को राजस्थान के दस जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र के पांचवें स्तंभ के रूप में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित डिजिटल नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार करना है। संगठन ने इस पहल के माध्यम से युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने और उन्हें सक्रिय नेतृत्व के लिए प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। एडवोकेट सद्दाम हुसैन को जिन जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें चूरू, सीकर, झुंझुनू, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अजमेर, अलवर, डीडवाना-कुचामन, टोंक और श्रीगंगानगर शामिल हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles