जयपुर से उठी चिंगारी बनी लपट: चौथे दिन भी डटे पत्रकार, “इंसाफ दो या जवाब दो” की गूंज
जयपुर से उठी चिंगारी बनी लपट: चौथे दिन भी डटे पत्रकार, “इंसाफ दो या जवाब दो” की गूंज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
जयपुर/ चूरू : राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी पूरे जोर-शोर से जारी है। जयपुर से उठी यह चिंगारी अब लपट का रूप ले चुकी है और आंदोलन व्यापक जनआक्रोश में बदलता नजर आ रहा है। धरना स्थल पर ‘इंसाफ दो या जवाब दो’ के नारे लगातार गूंज रहे हैं।
जैसलमेर में वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र सिंह राठौड़ के रेस्टोरेंट पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर पत्रकारों में भारी रोष है। आंदोलनकारी पत्रकारों का कहना है कि यह कार्रवाई निष्पक्ष कम और दबाव का परिणाम अधिक प्रतीत होती है। कलेक्टर के तबादले को भी वे अपर्याप्त बताते हुए मामले में ठोस कार्रवाई और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
धरने में Haridev Joshi University of Journalism and Mass Communication के विद्यार्थियों की भागीदारी ने आंदोलन को और मजबूती प्रदान की है। वहीं मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने और लंबे इंतजार के कारण पत्रकारों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पत्रकारों का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार समाज की गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा प्रश्न है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बढ़ते दबाव को देखते हुए आंदोलन के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091899


