सालाना उर्स झंडे की रस्म के साथ परवान पर
हजरत ख्वाजा हाजी नजमुद्दीन सुलेमानी चिश्ती अल फारूकी रहमतुल्लाह आलैह का आठ दिवसीय उर्स
फतेहपुर : दरगाह फतेहपुर में उर्स-ए-आफ़ताब-ए-शेखावाटी, शहंशाह-ए-विलायत, नज्मुल औलिया, सिराजुल अस्फ़िया हज़रत ख्वाजा हाजी मुहम्मद नजमुद्दीन साहिब सुलेमानी फख़री निज़ामी चिश्ती अलफारू की (रज़ि.) के उर्स मुबारक के सिलसिले में खानका ए- शरीफ़, फतेहपुर शेखावाटी में झंडे की रस्म के साथ शुरू हुआ। फूलों की बरसात के साथ ही आतिशबाजी भी की गई। दरगाह के बाहर खुले मैदान में बाजार सजाए गए जहां पर दिनभर सैकड़ो की तादाद में भीड़ रही दूर दराज से आए हुए जायरीनों ने दरगाह में रश्मे अदा की बच्चों ने खरीदारी की झूला झूले और मेले का आनंद लिया प्रशासन की तरफ से भी मेले में भरपूर सहयोग है और कुरान ख्वानी, मिलाद शरीफ एवं नज्मुल औलिया कॉन्फ्रेंस, महफ़िल-ए-नात व मनक़बत आदि कार्यक्रमों का आयोजन रहेगा।

मुख्य चादर जुलूस-ए-कदीमी शाही चादर बाद नमाज़-ए-ज़ुहर मोहल्ला चेजारान से दरगाह शरीफ आएगी। आए हुए जायरीनों के लिए इहतिमाम-ए-लंगर- सुबह व शाम उर्स के दौरान दूर-दराज़ से आने वाले तमाम अकीदत मंद दरगाह शरीफ़ पर हाज़िरी देकर फुयूज़ व बरकात हासिल करेंगे। सज्जादा नशीन व मुतवल्ली: शहजादा ए हुज़ूर फारूक-ए-आज़म, पीर-ए-तरीक़त, सिराजुल हिदायत,हज़रत,नसीर-ए-मिल्त पीर गुलाम नसीर नज्मी सुलेमानी फख़री निज़ामी चिश्ती अलफारूकी की सरपरस्ती में सभी कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092562


