[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में युवक ने किया सुसाइड:घर में ही फंदा लगाकर दे दी जान, भाई ने दी रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में युवक ने किया सुसाइड:घर में ही फंदा लगाकर दे दी जान, भाई ने दी रिपोर्ट

रतनगढ़ में युवक ने किया सुसाइड:घर में ही फंदा लगाकर दे दी जान, भाई ने दी रिपोर्ट

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में एक 33 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को जालान अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान भागीरथमल (33) के रूप में हुई है।

उसके बड़े भाई बीरबल जाट (35) निवासी गांव बछरारा, रतनगढ़ ने पुलिस को बताया कि भागीरथमल रात को कमरे में सोया था और सुबह फंदे पर लटका मिला। बीरबल जाट की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles