‘DC डांस चैंपियनशिप सीजन-4’ के देशभर में ऑडिशन शुरू
‘DC डांस चैंपियनशिप सीजन-4’ के देशभर में ऑडिशन शुरू
जयपुर : गुलाबी नगरी जयपुर में डांस प्रेमियों और उभरते कलाकारों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। ‘DC डांस चैंपियनशिप सीजन-4’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके ऑडिशन देशभर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू हो चुके हैं।
इस प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों के साथ-साथ भामाशाहों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से प्रतिभाशाली डांसर्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन दिनेश जांगिड़ (Director, D.K. Publication, Jaipur), सोनू सिंह मल्होत्रा (Director, Street Dance Academy, Jaipur) और लोकेश कुमार (Director, The Monstermania Dance Studio & DMD Group, Jaipur) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार इस बार प्रतियोगिता में देशभर से चयनित प्रतिभाशाली कलाकार भाग लेंगे। विजेताओं को ₹57,300 की आकर्षक नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए ऑल इंडिया ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिल्ली, चंडीगढ़, जोधपुर, बीकानेर, डीडवाना, खाटूश्यामजी, उदयपुर, कोटा और बूंदी सहित कई शहरों में ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं।
इच्छुक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से करवा सकते हैं। आयोजकों का उद्देश्य राजस्थान सहित पूरे देश की छिपी हुई डांस प्रतिभाओं को एक प्रोफेशनल मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : 9351608105, 8239591279
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2092886


