[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोसल की दिव्या भादू बनीं राजस्थान टॉपर, साइंस में 500 में से 499 अंक हासिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लोसल की दिव्या भादू बनीं राजस्थान टॉपर, साइंस में 500 में से 499 अंक हासिल

लोसल की दिव्या भादू बनीं राजस्थान टॉपर, साइंस में 500 में से 499 अंक हासिल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लोसल : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा मंगलवार को घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में लोसल के शेखावाटी स्कूल की छात्रा दिव्या भादू ने विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक (99.80%) प्राप्त कर पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया।

मूल रूप से बाड़मेर निवासी दिव्या भादू की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्रा की सफलता पर शेखावाटी स्कूल परिसर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया और उसे बधाइयां देने वालों का तांता लग गया।

शेखावाटी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन बी.एल. रणवां ने बताया कि दिव्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12वीं कला एवं विज्ञान संकाय में विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा है।

विद्यालय के 106 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 264 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बेहतर परिणाम दिया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे शुभकामनाएं दीं।

Related Articles