मिट्टी की सुरंग ढहने से तीन मासूम दोस्तों की मौत, चौथा बाल-बाल बचा
मिट्टी की सुरंग ढहने से तीन मासूम दोस्तों की मौत, चौथा बाल-बाल बचा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नेछवा : नेछवा थाना क्षेत्र के गनेड़ी गांव में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसे में मिट्टी की सुरंग ढहने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
जानकारी के अनुसार, गांव के एक खेत में बच्चों ने खेलने के लिए 3 से 4 फीट ऊंचे मिट्टी के टीले के नीचे सुरंग बना रखी थी, जिससे वे एक ओर से दूसरी ओर आते-जाते थे। सोमवार को करीब 12:30 बजे होलाश मेघवाल (10), नानूराम मेघवाल, गौतम सैनी (14) पुत्र रतनलाल सैनी और दीपेश नायक (12) पुत्र भंवरलाल नायक वहां खेलने पहुंचे। इनमें से कृष्ण नामक बच्चा सुरंग के बाहर ही खड़ा था।
इसी दौरान होलाश, गौतम और दीपेश सुरंग के अंदर चले गए, तभी अचानक मिट्टी ढह गई और तीनों बच्चे उसके नीचे दब गए। कृष्ण के पैर भी मिट्टी में दब गए थे, लेकिन वह किसी तरह बाहर निकल आया और अपने दोस्तों को बचाने की कोशिश की। जब वह सफल नहीं हुआ तो जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नेछवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी हटाकर बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
बताया जा रहा है कि मृतक होलाश के पिता की करीब एक वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। वहीं दीपेश के पिता ने भी करीब डेढ़ से दो वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी। दोनों बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। नेछवा थाना प्रभारी कैलाश चंद के अनुसार, यह हादसा बच्चों के खेलने के दौरान हुआ। मामले में आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093398


