रींगस रेलवे फाटक पुलिया के नीचे मिला अज्ञात शव:मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव मॉर्च्यूरी में रखवाया
रींगस रेलवे फाटक पुलिया के नीचे मिला अज्ञात शव:मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव मॉर्च्यूरी में रखवाया
रींगस : रींगस कस्बे में खाटूश्यामजी मोड़ स्थित रेलवे फाटक नंबर 108 पुलिया के नीचे मंगलवार शाम को एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसके बाद शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
बेहोशी की हालत में मिला था व्यक्ति
पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिया के नीचे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की नहीं हुई शिनाख्त
मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।
मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। उसका शरीर दुबला-पतला है और चेहरे पर हल्की दाढ़ी व मूंछें हैं। उसने स्लेटी रंग की पैंट, हरे रंग की शर्ट और सफेद व हरे रंग का कोट पहन रखा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093578


