नेशनल ब्रेकिंग चैंपियनशिप में तेजस्वी चौधरी ने जीता कांस्य पदक
नेशनल ब्रेकिंग चैंपियनशिप में तेजस्वी चौधरी ने जीता कांस्य पदक
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : योगी स्टेडियम झुंझुनूं में एमेच्योर डांस फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं राजस्थान डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांचवीं नेशनल ब्रेकिंग चैंपियनशिप में जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी तेजस्वी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ के सानिध्य में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधीश महेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक भगत सिंह ने की।
इस अवसर पर विश्व डांस फेडरेशन के पर्यवेक्षक कोस्टो रूस, अंतरराष्ट्रीय जज विनोद शंकर एवं वसीम अहमद, महासचिव विश्वजीत मोहंती, उपाध्यक्ष सुब्रत शेखर सिंह, पूजा लीला सोलंकी एवं चंदू शर्मा मंचासीन रहे।
प्रतियोगिता में देशभर के 20 राज्यों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
तेजस्वी चौधरी की इस उपलब्धि से जिले और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता योगी, कोच सुभाष योगी, उद्घोषक मूलचंद झाझड़िया, शारदा देवी, प्रतिभा चौधरी, संदीप गोदारा, प्रकृति, डॉ. आदित्य, सविता सेठी, यशपाल सेठी, आयुष डोटासरा सहित अतिथियों, खिलाड़ियों और परिजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094562

