एक अप्रैल से चलेगा मलेरिया क्रश कार्यक्रम, सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने 845 टीम बनाकर डेली एंटी लार्वा गतिविधियों के आयोजन के दिए निर्देश
एक अप्रैल से चलेगा मलेरिया क्रश कार्यक्रम, सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने 845 टीम बनाकर डेली एंटी लार्वा गतिविधियों के आयोजन के दिए निर्देश
झुंझुनूं : मलेरिया-डेंगू की रोकथाम और समय रहते मच्छरों पर नियंत्रण के लिए 1 अप्रैल से 15 मई तक मलेरिया क्रैश कार्यक्रम का प्रथम चरण आयोजित होगा। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने सभी स्टॉफ आगामी डेढ़ माह में की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में निर्देश जारी कर टीम को एक्टिव मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार लगातार विक्षोभ के कारण बारिश भी हो रही है जिससे मच्छरों के पैदा होने के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं अतः अभी से मच्छर रोधी गतिविधियां तेज करनी होगी। इसके लिए उन्होंने 845 टीम बनाई हैं जो डैली फील्ड में उतरकर एंटी लार्वा गतिविधियों सहित आमजन को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी देंगी। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने इस संबंध में बनाई हुई एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ कुलदीप फौजदार एवं आरआर टीम को बुधवार से एक्टिव मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने आमजन से अनुरोध किया है कि अपने आपको और परिवार जन को डेंगू मलेरिया जैसे खतरनाक रोगों से बचाव के लिए अपने घरों में मच्छर पैदा ना होने दे। स्वयं एंटी लार्वा गतिविधि कर अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर जिम्मेदार नागरिक बने।
ऐसे करेंगे मलेरिया और मच्छरों का सफाया
डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने बताया कि मलेरिया क्रैश कार्यक्रम के अंतर्गत मच्छर के प्रजनन स्थलो पर सोर्स रिडक्शन, एन्टीलार्वल, एन्टी एडल्ट व आईईसी गतिविधिया संपादित की जायेगी। लार्वा प्रदर्शन के माध्यम से समुदाय को जागरूक कर समय पूर्व समुदाय को मच्छर जनित रोगो से बचाव की जानकारी दी जायेगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगो को मच्छर जनित रोगो से बचाव के बारे अवगत करवाया जायेगा। पॉजिटीव केसो के लिये समयबद्व सोर्स रिडक्शन, एन्टीलार्वल, एन्टी एडल्ट व आईईसी गतिविधिया करवायी जानी है। मलेरिया क्रैश कार्यक्रम प्रथम चरण के दौरान बायोलोजिक कन्ट्रोल के तहत हैचरी को क्रियाशील करना व स्थाई जल सोत्रो मे गम्बुशिया डालने जैसी गतिविधियां सुनिश्चित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2094356


