[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में टॉवर से गिरकर युवक की मौत:मानसिक रूप से परेशान था, पुलिस कर रही मामले की जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में टॉवर से गिरकर युवक की मौत:मानसिक रूप से परेशान था, पुलिस कर रही मामले की जांच

फतेहपुर में टॉवर से गिरकर युवक की मौत:मानसिक रूप से परेशान था, पुलिस कर रही मामले की जांच

फतेहपुर : फतेहपुर इलाके के सदर थाना क्षेत्र के शेखीवास गांव में एक युवक की टॉवर से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सदर थाना प्रभारी सुरेन्द्र देगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका मनोरोग संबंधी उपचार भी जारी था और परिजन के अनुसार वह बीते कई दिनों से दवाइयां ले रहा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक किसी कारणवश टॉवर पर चढ़ गया। वहां से गिरने के कारण उसे मौके पर ही गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही उसे तत्काल फतेहपुर के धानुका उप जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles