लोहार्गल पहाड़ियों में दिखे दो लेपर्ड:आबादी क्षेत्र के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को सूचना
लोहार्गल पहाड़ियों में दिखे दो लेपर्ड:आबादी क्षेत्र के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को सूचना
लोहार्गल : लोहार्गल के पहाड़ी क्षेत्र में आबादी के नजदीक दो लेपर्ड देखे गए हैं। ग्रामीणों ने इन लेपर्ड्स को एक साथ पहाड़ी पर घूमते हुए देखा, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है और उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी है।
लेपर्ड्स की मौजूदगी से खेतों में काम करने वाले किसानों में डर बना हुआ है। इन दिनों क्षेत्र में फसल कटाई का कार्य चल रहा है, ऐसे में सुबह-शाम खेतों में जाने वाले किसानों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है।
ग्रामीणों ने बताया कि लेपर्ड आबादी क्षेत्र के काफी नजदीक तक पहुंच गए हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्राम प्रशासक जगमोहन सिंह ने इस संबंध में वन विभाग को सूचित कर जल्द कार्रवाई करते हुए पैंथरों से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
वन विभाग को सूचना मिलने के बाद रेंजर अमित सैनी ने बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने यह भी बताया कि लेपर्ड दिन की बजाय रात्रि में अधिक विचरण करते हैं। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने और सावधानी रखने की सलाह दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079131


