[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल-बार की आड़ में अवैध शराब का गोदाम पकड़ा:जयपुर-झुंझुनूं की संयुक्त टीम ने दी दबिश; बड़ी मात्रा में शराब बरामद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

होटल-बार की आड़ में अवैध शराब का गोदाम पकड़ा:जयपुर-झुंझुनूं की संयुक्त टीम ने दी दबिश; बड़ी मात्रा में शराब बरामद

होटल-बार की आड़ में अवैध शराब का गोदाम पकड़ा:जयपुर-झुंझुनूं की संयुक्त टीम ने दी दबिश; बड़ी मात्रा में शराब बरामद

नवलगढ़ : झुंझुनूं जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने छापा मारा। झुंझुनूं और जयपुर की विशेष टीमों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर जिले के तोगड़ा गांव में एक होटल और बार पर कार्रवाई की। विभाग ने भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की।

जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार- तोगड़ा गांव स्थित ‘बलोदा होटल एंड रेस्टो बार’ में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं और बार की आड़ में अवैध शराब का भंडारण किया गया है।

अवैध शराब के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी
अवैध शराब के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी

होटल पर अचानक दबिश

सूचना के आधार पर सहायक आबकारी अधिकारी (झुंझुनू) लक्ष्मी नारायण (RPS), जयपुर स्पेशल टीम के सहायक आबकारी अधिकारी रामकरण यादव, नवलगढ़ आबकारी निरीक्षक यशवंत सिंह राठौड़ और प्रहराधिकारी रमेश गुर्जर ने होटल पर अचानक दबिश दी।

तलाशी के दौरान टीम को बार के पास ही बनी एक दुकान में अवैध शराब का जखीरा मिला। विभिन्न ब्रांडों के 283 पव्वे और अद्धे, 143 बोतलें और 163 केन, देशी शराब के 124 पव्वे जब्त किए गए।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

अवैध शराब बरामदगी के मामले में अभियुक्त साहिनिर के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Related Articles