[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृष्ण कुमार दायमा का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कृष्ण कुमार दायमा का सम्मान

कृष्ण कुमार दायमा का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् कृष्ण कुमार दायमा को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सागवाड़ा में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं शिक्षा विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया।

समारोह में विधायक शंकर लाल डेचा, शिक्षा उपनिदेशक रमाकांत अमेथा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार मीणा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दायमा को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान शिक्षा में नवाचार, संस्कारयुक्त शिक्षा, जरूरतमंदों को निःशुल्क शिक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में योगदान के लिए दिया गया। सम्मान मिलने पर नवलगढ़ सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Related Articles