जनसहयोग से साकार हो रहा विकास: 40 फीट सड़क चौड़ाईकरण को मिला जनसमर्थन
पुलिस लाइन रोड फाटक नम्बर 2 से शिव मंदिर तक वार्डवासियों ने स्वयं हटाया अतिक्रमण
सीकर : नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि नगर परिषद सीकर द्वारा शहर में सड़कों के चौड़ाईकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान को अब आमजन का व्यापक समर्थन मिलने लगा है। पुलिस लाइन रोड फाटक नंबर 2 (पुरोहित जी की ढाणी) से शिव मंदिर तक प्रस्तावित 40 फीट सड़क चौड़ाईकरण कार्य में वार्डवासियों ने आगे बढ़कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की सराहनीय पहल की है।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर पूर्व में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण का चिन्हांकन किया गया था। इसके पश्चात क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग दिखाते हुए अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, जो आज भी तेजी से जारी है। बड़ी संख्या में लोग स्वयं आगे आकर इस विकास कार्य में सहभागी बन रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था सुगम होगी और क्षेत्र को जाम से स्थायी राहत मिलेगी।
नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि शहर में सड़कों का चौड़ाईकरण जोनल,प्लान के अनुरूप, पारदर्शी एवं बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है। उन्होंने इसे “जनसहयोग से साकार होता विकास” बताते हुए कहा कि नागरिकों का यह सकारात्मक सहयोग शहर के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इसी प्रकार सहयोग बनाए रखें, ताकि शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और यातायात सुगम बनाया जा सकें
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079027


