[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा करने पर एसपी-टीम का सम्मान:3 बदमाश गिरफ्तार, सोने का लॉकेट भी बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा करने पर एसपी-टीम का सम्मान:3 बदमाश गिरफ्तार, सोने का लॉकेट भी बरामद

चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा करने पर एसपी-टीम का सम्मान:3 बदमाश गिरफ्तार, सोने का लॉकेट भी बरामद

चूरू : चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने का लॉकेट भी बरामद किया है। इस कार्रवाई पर लालासर गांव के ग्रामीणों ने चूरू एसपी निश्चयप्रसाद एम और दूधवाखारा पुलिस टीम का सम्मान किया।

यह घटना 20 मार्च को लालासर में हुई थी। गांव के राजेश अपनी मां मंजू देवी के साथ खेत जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक पिकअप गाड़ी में सवार 3 बदमाशों ने मंजू देवी के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और फरार हो गए। इस संबंध में दूधवाखारा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

नशे के आदी है तीनों आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने 3 आरोपियों प्रतीक, हकीकत उर्फ ढीलू और परमानंद उर्फ पेठा को खेतों में पैदल पीछा कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे के आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण खुश

पुलिस की इस तत्परता और प्रभावी कार्रवाई से प्रभावित होकर लालासर के ग्रामीण बड़ी संख्या में दूधवाखारा थाने पहुंचे। उन्होंने एसपी निश्चयप्रसाद एम और पुलिस टीम को साफा, माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसपी निश्चयप्रसाद ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस पूरे ऑपरेशन में थानाधिकारी महेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। उनकी मेहनत से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई और वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है।

Related Articles