[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाकाबंदी में पुलिस 112-गाड़ी को कार सवारों ने टक्कर मारी:3 किलोमीटर पीछा करके 1 आरोपी को पकड़ा, ड्राइवर और सिपाही को अंदरूनी चोटें आईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नाकाबंदी में पुलिस 112-गाड़ी को कार सवारों ने टक्कर मारी:3 किलोमीटर पीछा करके 1 आरोपी को पकड़ा, ड्राइवर और सिपाही को अंदरूनी चोटें आईं

नाकाबंदी में पुलिस 112-गाड़ी को कार सवारों ने टक्कर मारी:3 किलोमीटर पीछा करके 1 आरोपी को पकड़ा, ड्राइवर और सिपाही को अंदरूनी चोटें आईं

सीकर : सीकर के धोद थाना इलाके में नाकाबंदी कर रखी पुलिस की 112 गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद दोनों आरोपी गाड़ी को लेकर फरार हो गए। हालांकि एक आरोपी को तीन किलोमीटर पीछा करके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही टक्कर मारने वाली गाड़ी को भी जप्त कर लिया है। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

धोद थाना SHO अमर सिंह ने बताया- घटना बीती रविवार रात करीब 11:30 बजे की है। पुलिस थाने की टीम को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में दो लोग सवार हैं। उनके पास कोई अवैध मादक पदार्थ हो सकता है। ऐसे में थाने के पुलिसकर्मियों ने प्राइवेट गाड़ी से पीछा करना शुरू किया। पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों ने सूचना दी कि गाड़ी सरवड़ी मोड़ वाले रास्ते की तरफ से आ रही है।

ऐसे में सिंगरावट में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध गाड़ी आई हुई दिखाई दी। गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन गाड़ी नहीं रुकी। वहीं कार ड्राइवर ने पुलिस की 112 गाड़ी को टक्कर मार दी। ऐसे में गाड़ी में बैठे ड्राइवर और सिपाही को अंदरूनी चोटें आईं।

3 किलोमीटर पीछा कर एक बदमाश को पकड़ा

टक्कर मारने के बाद गाड़ी सवारों के फरार होने के बाद पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। करीब 3 किलोमीटर दूर भेरूपुरा एरिया में पुलिस ने एक आरोपी जीवराज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से गाड़ी भी जप्त कर ली। हालांकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles