[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोनपालसर-धीरासर सड़क जर्जर:10 किलोमीटर चलने में लग जाता है एक घंटा, लोग परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सोनपालसर-धीरासर सड़क जर्जर:10 किलोमीटर चलने में लग जाता है एक घंटा, लोग परेशान

सोनपालसर-धीरासर सड़क जर्जर:10 किलोमीटर चलने में लग जाता है एक घंटा, लोग परेशान

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में सोनपालसर से वाया मलसीसर होते हुए धीरासर हाड़ान तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। इस खराब सड़क के कारण स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लूणकरणसर तक जाने वाला मुख्य रास्ता, 22 गांव जुड़े

सड़क की बदहाली का आलम यह है कि मात्र 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग एक घंटे का समय लग जाता है। यह मार्ग सरदारशहर से सोनपालसर होकर लूणकरणसर तक जाने वाला मुख्य रास्ता है, जिससे लगभग 22 गांव जुड़े हुए हैं।

इस मार्ग पर बसों सहित अन्य सार्वजनिक परिवहन के साधन भी संचालित होते हैं, लेकिन सड़क टूटने से सफर जोखिम भरा और अधिक समय लेने वाला हो गया है। विशेष रूप से किसानों को अपनी उपज लूणकरणसर मंडी तक पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे परिवहन खर्च बढ़ रहा है और समय की बर्बादी हो रही है।

पिछले कई वर्षों से खराब स्थिति

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की यह खराब स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

समस्या के तत्काल समाधान की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में लिछुराम सारण, महावीर सिंह हांडा, पवन कुमार जोशी, धनाराम भाट, हरिनाथ महिया, शंकर लाल सुथार, हरुराम धायल, हनुमान छीपा, बद्री प्रसाद भाट और मुनी दास स्वामी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।

Related Articles