नालपुर में श्याम बाबा महोत्सव:भजन गायकों ने समा बांधा, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे
नालपुर में श्याम बाबा महोत्सव:भजन गायकों ने समा बांधा, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे
मेहाड़ा : मेहाड़ा थाना क्षेत्र के नालपुर में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्याम बाबा महोत्सव का आयोजन किया गया। रात में आयोजित इस कार्यक्रम में श्याम भक्तों ने विधिवत रूप से श्याम बाबा की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्जवलित किए और महोत्सव का शुभारंभ किया।
महोत्सव पुजारी रामभरोसे की मुख्य यजमानी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुजारी रामभरोसे ने कहा कि श्याम बाबा को हारे का सहारा माना जाता है और उनके दरबार में जाने से सभी कष्ट दूर होते हैं।
महोत्सव के दौरान भजन गायकों ने श्याम प्रभु के मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। स्थानीय कलाकार पवन अग्रवाल ने ‘कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आनो है’ और ‘मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने यह दोनों हाथ’ जैसे भजन गाकर समा बांधा। उनके भजनों पर पूरा पंडाल ‘हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा’ के जयघोष से गूंज उठा, जिससे श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमने लगे।
महोत्सव का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर कृष्ण बंसल, दलीप, श्रवण कुमार, महेंद्र शर्मा, सुबहे सिंह, मनिराज, शेर सिंह, गुलजारी, पंकज, सचिन शर्मा सहित गांव के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078739


