[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या:कहासुनी के बाद आरोपी ने लगातार किए 3 वार, लोगों ने जाम किया नेशनल हाईवे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या:कहासुनी के बाद आरोपी ने लगातार किए 3 वार, लोगों ने जाम किया नेशनल हाईवे

रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या:कहासुनी के बाद आरोपी ने लगातार किए 3 वार, लोगों ने जाम किया नेशनल हाईवे

चिड़ावा : झुंझुनूं में रिटायर्ड फौजी उसके गांव के युवक ने चाकू (छुरा) घोंपकर हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना चिड़ावा थाना क्षेत्र के बामनवास में रविवार रात करीब 8:30 बजे की है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। इधर, घटना के विरोध में सोमवार सुबह 8 बजे से ग्रामीण न्यू नेशनल हाईवे-11 (दिल्ली-बीकानेर) जाम करके बैठे हैं। नेशनल हाईवे जाम होने की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बामनवास गांव में 9 थानों की पुलिस और RAC का जाब्ता तैनात किया गया है।

कहासुनी के बाद घोंपा चाकू

झुंझुनूं एएसपी फूलचंद ने बताया- रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह (50) की बामनवास गांव में पशु आहार की दुकान है। गांव से 2 किलोमीटर दूर उदयवीर ने खेत में अपना मकान बना रखा है। उदयवीर अक्सर रात में टहलते हुए अपनी दुकान की ओर आया करते थे। रविवार रात 8:30 बजे जब उदयवीर अपनी दुकान की ओर जा रहे थे तो 100 मीटर पहले उन्हें बामनवास गांव निवासी अकरम मिल गया। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि अकरम ने अपने घर से चाकू लाकर उदयवीर के पेट में घोंप दिया। अकरम ने लगातार तीन बार उदयवीर के पेट में चाकू घोंपा। उदयवीर लहुलूहान होकर गिर पड़े। अकरम वहां से फरार हो गया। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उदयवीर को तुरंत चिड़ावा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उपजिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने उदयवीर को मृत घोषित कर दिया।

गांव से 3 किमी दूर हाईवे पर बैठ गए लोग

रिटायर्ड फौजी की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। मामले की जानकारी मिलते ही चिड़ावा, सूरजगढ़ और पिलानी थाने की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, ग्रामीण शुक्रवार सुबह बामनवास से 3 किमी दूर लाखू में दिल्ली-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बैठ गए। ग्रामीणों ने उदयवीर के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, बेटे को सरकारी नौकरी, आरोपी की गिरफ्तारी और गांव की गोचर भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।

ग्रामीण कलेक्टर अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सागर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बामनवास गांव में बुहाना, सिंघाना, खेतड़ी, खेतड़ीनगर, चिड़ावा, सूरजगढ़, बग्गड़, मंडावा, झुंझुनूं थाना पुलिस के जवान और आरएसी का जाब्ता तैनात किया गया है।

2011 में आर्मी से हुए थे रिटायर

ग्रामीणों ने बताया- उदयवीर सिंह आर्मी में हवलदार पद से 2011 में रिटायर हुए थे। इसके बाद से वे गांव में पशु आहार की दुकान कर रहे थे। उदयवीर की पत्नी गृहिणी हैं। बेटा दिनेश दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। दो बेटी जयपुर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। आरोपी अकरम की भी बामनवास में ही दुकान है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अकरम ने गोचर भूमि पर कब्जा कर यह दुकान खोली हुई है।

भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया, पूर्व प्रधान बलवान सिंह सहित कई नेता मौके पर पहुंचे। वहीं, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, बुहाना डीएसपी नोपाराम, झुंझुनूं एएसपी फूलचंद और चिड़ावा की प्रशिक्षु आरपीएस अंबिका भी मौके पर मौजूद हैं।

तस्वीर घटनास्थल की है, जहां पर रिटायर्ड फौजी की हत्या की गई थी।
तस्वीर घटनास्थल की है, जहां पर रिटायर्ड फौजी की हत्या की गई थी।
रिटायर्ड फौजी की हत्या के बाद से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
रिटायर्ड फौजी की हत्या के बाद से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
दिल्ली-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बैठे ग्रामीण।
दिल्ली-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बैठे ग्रामीण।
गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
बामनवास गांव में 9 थानों की पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है।
बामनवास गांव में 9 थानों की पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है।
गांव में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं।
गांव में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Related Articles