पपुरना में ई-मित्र कियोस्क 7 दिन के लिए बंद करवाया:औचक निरीक्षण के दौरान खेतड़ी डीओआईटी टीम की कार्रवाई, लिमिट से ज्यादा वसूली हो रही थी
पपुरना में ई-मित्र कियोस्क 7 दिन के लिए बंद करवाया:औचक निरीक्षण के दौरान खेतड़ी डीओआईटी टीम की कार्रवाई, लिमिट से ज्यादा वसूली हो रही थी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मुकेश कुमार सैनी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सोमवार को ई-मित्र कियोस्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान पपुरना में एक ई-मित्र कियोस्क को निर्धारित राशि से अधिक वसूली करते पाए जाने पर सात दिन के लिए बंद कर दिया गया।
प्रोग्रामर यादव राम कुम्हार ने बताया कि मार्च माह में कुल 29 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया। पपुरना के एक कियोस्क पर अधिक वसूली पाई गई। इसके अतिरिक्त, बबाई में एक ई-मित्र कियोस्क पर निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। निरीक्षण के दौरान दो ई-मित्र कियोस्क बंद पाए गए, जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बताया कि ई-मित्र कियोस्क पर उपलब्ध सेवाओं का निर्धारित शुल्क ही लिया जाना चाहिए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि कोई ई-मित्र विभाग की गाइडलाइन का पालन नहीं करता या निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेता पाया गया, तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण टीम में प्रोग्रामर यादवराम कुम्हार, आईए सुबोध जोशी, सुनील मीणा, टिंकू राम सैनी, बनवारीलाल और लोकेश तुंदवाल शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078661

