राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की बैठक संपन्न, जन गणना के लिए 90 प्रतिशत कार्मिकों को लगाए जाने पर विरोध करने का लिया निर्णय
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की बैठक संपन्न, जन गणना के लिए 90 प्रतिशत कार्मिकों को लगाए जाने पर विरोध करने का लिया निर्णय
झुंझुनूं : राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की बैठक का आयोजन रविवार को सिटी स्कूल झुंझुनूं में किया गया जिसमें उप शाखाओं की कार्यकारिणी तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों व जिले से निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वप्रथम 22 मार्च को दौसा अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी में जिले से निर्वाचित प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, संगठन महामंत्री निरंजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबेंद्र सिंह बिजारणियां व विशेष आमंत्रित सदस्य महेन्द्र सिंह पूनियां का जिलाध्यक्ष अशोक कुल्हरी की अगुवाई में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी ने संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा की। संगठन महामंत्री निरंजन लाल शर्मा ने सभी उप शाखा कोषाध्यक्ष को गत वर्ष तक की कैश बुक का ऑडिट करवाने तथा शेष रही सदस्यता राशि को उप-शाखाओं को जारी करने संबंधी विचार व्यक्त किये। सुबेंद्र सिंह बिजारणियां ने सदस्यता अभियान को किस प्रकार किया जाए इस पर अपने विचार व्यक्त किये।
जिलाध्यक्ष अशोक कुल्हरी ने आगामी एक माह में प्रत्येक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्यालय के अधिकारियों से वार्ता रखने का प्रस्ताव तैयार किया तथा विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जिसमें एसीपी प्रकरणों में हो रही देरी एवं जनगणना में प्रगणक लगाए जाने संबंधी आदेशों पर चर्चा की गई। जनगणना में शहरी वार्डों में 90 प्रतिशत से अधिक शैक्षिक स्टाफ को प्रगणक के रूप में लगाया गया है जबकि निदेशक महोदय द्वारा 30 प्रतिशत से अधिक शैक्षणिक स्टाफ को किसी भी सूरत में नहीं लगाने का आदेश प्रसारित किया गया, जिसका पूर्ण रूप से पालन नहीं हुआ जिस पर संगठन ने यह निर्णय लिया कि निदेशक महोदय के आदेश के विरुद्ध जाकर 90 प्रतिशत कार्मिकों को जनगणना जैसे कार्यक्रमों में लगाया जाना बिल्कुल भी उचित नहीं है। इसका संगठन द्वारा विरोध किया जाएगा एवं जरूरत पड़ने पर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बैठक में झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम धींवा, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष अमित बराला, उदयपुरवाटी ब्लॉक से श्री गोरूराम कुल्हरी, बुहाना ब्लॉक से नरेश तंवर, नवलगढ़ ब्लॉक से विजेंद्र धायल, मंडावा ब्लॉक से रणधीर बुडानिया, पिलानी ब्लॉक से रामकरण सैनी, अलसीसर ब्लॉक से राजेंद्र सिंह बिजारणियां, राम सिंह कुल्हरी, अभिषेक कटेवा, सत्यवीर बराला, जगदीश चाहर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078009
