सादुलपुर में स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप:पुरुष वर्ग में जयपुर, महिला वर्ग में अलवर ने जीता खिताब
सादुलपुर में स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप:पुरुष वर्ग में जयपुर, महिला वर्ग में अलवर ने जीता खिताब
सादुलपुर : सादुलपुर में द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में 25वीं महिला और 41वीं पुरुष अंडर-19 स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 26 से 29 मार्च तक चली, जिसके अंतिम दिन विभिन्न भार वर्गों में महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए।
सुबह हुए फाइनल मुकाबलों में मुक्केबाजों ने जीत के लिए प्रतिस्पर्धा की। चूरू के फैजान का मुकाबला दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहा। एकेडमी के फैजान, गणेश, अजय, नेहा कुमारी, स्नेहा और टीना ने भी इन मुकाबलों में हिस्सा लिया।

विजेताओं को दिए मेडल
समापन समारोह में द्रोणाचार्य अवार्डी और मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने महिला वर्ग के विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मनोज खेमदा, राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, स्टेट सेक्रेटरी और भारतीय मुक्केबाजी संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र निर्वाण, डॉ. राजकुमार फगेड़िया और मनोज पूनिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रतियोगिता की कुल पदक तालिका में पुरुष वर्ग में जयपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जोधपुर द्वितीय और चूरू तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अलवर पहले स्थान पर रहा, बीकानेर दूसरे और चूरू तीसरे स्थान पर आया।
व्यक्तिगत पुरस्कारों के तहत पुरुष वर्ग में जयपुर के टीकम सिंह को बेस्ट बॉक्सर, चूरू के गणेश स्वामी को बेस्ट चैलेंजर और चूरू के फैजान खान को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर चुना गया। महिला वर्ग में चूरू की नेहा कुमारी बेस्ट बॉक्सर, जोधपुर की ख्याति बेस्ट चैलेंजर और भरतपुर की शुभम चौधरी मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर रहीं।
इन्होंने जीते मुकाबलें
फाइनल मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाजों में 50 किलो भार वर्ग में चूरू के फैजान, 55 किलो में जयपुर के टीकम सिंह, 60 किलो में जोधपुर के दक्ष, 65 किलो में जोधपुर के केविन, 70 किलो में बीकानेर के हरीश, 80 किलो में चूरू के अजय, 85 किलो में भरतपुर के सैफ अली, 90 किलो में जयपुर के दीपक शर्मा और 90 प्लस किलो में अलवर के गगनदीप सिंह शामिल हैं।
अंत में प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। चीफ कोच अनूप कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्टेट सेक्रेटरी नरेंद्र निर्वाण ने चूरू जिला बॉक्सिंग संघ के आयोजन की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077976

