तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से स्कूटी सवार घायल:कोतवाली थाने में दी शिकायत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से स्कूटी सवार घायल:कोतवाली थाने में दी शिकायत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
चूरू : चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक ने अज्ञात बुलेट सवार के खिलाफ कोतवाली थाने में कानूनी कार्रवाई के लिए परिवाद दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शिव कॉलोनी वार्ड 31 निवासी विष्णु शर्मा अपनी ई-स्कूटी से बाजार जा रहे थे। धर्मस्तूप के पास गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने लापरवाहीपूर्वक उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि विष्णु शर्मा सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बुलेट सवार बिना रुके मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल विष्णु शर्मा को संभाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।
विष्णु शर्मा ने इस संबंध में कोतवाली थाने में परिवाद देकर अज्ञात बुलेट सवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077974

