[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखर ढल्ला ने स्वर्णकार युवा मंडल चुनाव जीता:राहुल मौसुण को 139 वोट से हराया, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक हुआ था मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

शेखर ढल्ला ने स्वर्णकार युवा मंडल चुनाव जीता:राहुल मौसुण को 139 वोट से हराया, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक हुआ था मतदान

शेखर ढल्ला ने स्वर्णकार युवा मंडल चुनाव जीता:राहुल मौसुण को 139 वोट से हराया, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक हुआ था मतदान

सरदारशहर : सरदारशहर में श्री मेढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार युवा मंडल के चुनाव रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इसमें शेखर ढल्ला ने अपने प्रतिद्वंद्वी राहुल मौसुण को 139 वोटों के बड़े अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक स्वर्णकार माता जी के मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से चली। चुनाव में शेखर ढल्ला और राहुल मौसुण के बीच सीधा मुकाबला था।

शेखर ढल्ला को मिले 298 वोट

कुल 457 वोट डाले गए। इनमें शेखर ढल्ला को 298 वोट मिले, जबकि राहुल मौसुण को 159 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार, शेखर ढल्ला ने 139 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर युवा मंडल में अपना नेतृत्व स्थापित किया।

चुनाव अधिकारियों के रूप में अभयशील डांवर, रूपचंद मांडण, मनोज कुमार भामा और विकास सीगड़ ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें रतनलाल डांवर (अध्यक्ष), बनवारीलाल भामा (मंत्री), हनुमानमल रोड़ा, चंपालाल झींगा, राजकुमार जांगलवा, राजकरण ढल्ला, सांवरमल रोड़ा, धर्मचंद जोड़ा (उपाध्यक्ष), मनोज कुमार भामा (उपमंत्री), कन्हैयालाल ढल्ला (मीडिया प्रभारी), सुनील जांगलवा, देव भामा, हनुमान मौसुण और सांवरमल मौसुण प्रमुख थे। बड़ी संख्या में अन्य समाजबंधु भी मौजूद रहे।

Related Articles