मदनसर में ईद स्नेह मिलन समारोह आयोजित, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
मदनसर में ईद स्नेह मिलन समारोह आयोजित, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
मदनसर : गांव मदनसर में ईद स्नेह मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मदनसर सहित आसपास के गांव भारू और भीमसर से विभिन्न समाजों एवं समुदायों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंडित जी एवं इमाम साहब की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने ईद मिलन के मौके पर सामाजिक सद्भाव, सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया तथा आपसी एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन आलमशेर खान ने किया। आयोजन के अंत में सभी ने आपसी भाईचारे और क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में हाजी इकबाल खान, मोहन सिंह, शमसाद खान, शीशराम, कर्नल बलवीर सिंह, प्रिंसिपल उमर फारुख, शशि भारू, मुबारिक खान (भीमसर), राजपाल (जालिमपुरा), शाहिद भारू, चंद्रेश भारू, दीपक, सत्यवीर पूनिया, यशपाल पूनिया, राजू खीचड़, संजू (मदनसर), रफीक खान (मास्टरजी), सीआई निसार खान, इलियास खान, हबीब खान, सिकंदर खान (पटवारी), भिशन सिंह, हरफूल सिंह, किशन सिंह, विद्याधर, बनवारी लाल, नियाज खान, लियाकत खान, इकबाल खान, हसन खान, यूनुस खान, करनीराम, राकेश, चंदगीराम, सुरेंद्र, गिरधारी लाल, रघुवीर, मुन्ना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152688


