[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत:खेत में चने की कटाई करते समय हुआ हदसा, चेहरे और गले पर बुरी तरह से काटा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत:खेत में चने की कटाई करते समय हुआ हदसा, चेहरे और गले पर बुरी तरह से काटा

चिड़ावा में मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत:खेत में चने की कटाई करते समय हुआ हदसा, चेहरे और गले पर बुरी तरह से काटा

चिड़ावा : चिड़ावा के सालम का बास गांव में खेत पर काम कर रहे एक 75 वर्षीय बुजुर्ग पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की है।

मृतक के रिश्तेदार जोरावर सिंह ने बताया कि सालम का बास गांव निवासी रतन सिंह खेत (75) अपने खेत में चने की कटाई का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने उनके चेहरे और गले को बुरी तरह काट दिया, जिससे रतन सिंह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद रतन सिंह को गंभीर हालत में परिजन चिड़ावा के उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

बता दें कि रतन सिंह फौगाट, गाड़ाखेड़ा चौकी के पूर्व इंचार्ज शेर सिंह फौगाट के पिता थे। शेर सिंह फौगाट की भी कुछ महीने पहले लकड़ी तस्करों का पीछा करते समय एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

Related Articles